केसी पब्लिक स्कूल का दसवीं का रिजल्ट रहा शानदार-पुनीत लोई रहा अव्वल
नवांशहर, 16 अप्रैल,26स्थानीय करियाम रोड पर स्थित के.सी. पब्लिक स्कूल के 2025-26 सैशन का सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा घोषित दसवीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा है। स्कूल के सीईओ (ग्रुप कैप्टन) अश्वनी दत्ता व प्रिंसीपल रंजना खन्ना ने बताया कि उनके स्कूल के दसवीं कक्षा की परीक्षा में 66 छात्र बैठे थे, सभी विद्यार्थी अच्छे अंक लेकर पास हुए है। स्कूल में पुनीत लोई ने 500 में से 462 (92.4 प्रतिशत) अंक लेकर स्कूल में पहला, गगनदीप कौर व प्रीत सिंह संघा ने संयुक्त रुप से 460 (92 प्रतिशत)अंक लेकर दूसरा स्थान व कृतिका ने 443 अंक (89 प्रतिशत) अंक लेकर तीसरा स्थान पाया है। इनको स्टाफ व स्टूडैंट के अभिवावको को केसी ग्रुप के चेयरमैन प्रेम पाल गांधी, सीईओ अश्वनी दत्ता, प्रिंसीपल रंजना खन्ना, हेड मास्टर गुरप्रीत सिंह, रवीना, हरदीप सिंह संधू, राजीव घई, हिना खन्ना, सुनैना खन्ना, कुसुम, मीनू कंडा, मोनिका शर्मा व स्कूल स्टाफ ने हार्दिक बधाई दी है।फोटोपुनीत लोई, गगनदीप कौर, प्रीत सिंह संघा व कृतिका

