श्री वर्धमान जैन सेवा संघ ने बांटा 20 ज़रूरतमंदों का राशन/जरूरतमंदों के काम आना सबसे महान परोपकार:: अचल जैन

श्री वर्धमान जैन सेवा संघ ने बांटा 20 जरूरतमंदों का राशन/ जरूरतमंदों के काम आना सबसे महान परोपकार:: अचल जैन

नवांशहर, 20, जून (हरिंदर सिंह)श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के महासचिव रतन कुमार जैन ने बताया कि आज श्री वर्धमान जैन सेवा संघ की ओर से करवाए गए 156 वें राशन वितरण समारोह में 20 जरूरत मंदो को राशन दिया गया! इस मौके पर मुख्य मेहमान श्री अचल जैन कोषाध्यक्ष श्री वर्धमान जैन सेवा संघ नवांशहर ने कहा कि समाज में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आना सबसे बड़ा महान परोपकारी कार्य है।हर किसी दीन दुखी की सेवा करने के लिए हमेशा हमें तैयार रहना चाहिए। श्री वर्धमान जैन सेवा संघ की ओर से जरूरतमंदों की जा रही सेवा की सराहना की व सभी को इस पुण्य के कार्य में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के पदाधिकारियों में सरंक्षक अशोक जैन,प्रधान मुनीश जैन, महासचिव रतन कुमार जैन,कोषाध्यक्ष अचल जैन,सह कोषाध्यक्ष राकेश जैन बब्बी, दर्शन जैन, पदम जैन, पंकज दुबैआदि मौजूद रहे।फोटो सहित1,2,नवांशहर के जैन स्थानक में राशन वितरण समागम दौरान मुख्य मेहमान एवं श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के सदस्य महामंत्र नवकार का पाठ करते हुए एवं जरूरतमंदों को राशन वितरित करते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!