टीचर कलोनी में पहले दिन साधक महेश ने किए प्रवचन-मोहे लागी गुरु चरणन की

नवांशहर 27 अगस्त:(हरिंदर सिंह) टीचर कालोनी में श्री गणपति उत्सव कमेटी द्वारा 13 वें विशाल गणेश उत्सव पर बुधवार को श्री राम शरणम आश्रम टीचर कलोनी द्वारा प्रवचन व संकीर्तन किया गया। सबसे पहले सुबह पं. संदीप शास्त्री द्वारा श्री गणपति जी, रिद्धी सिद्धी व अन्य गणेश प्रतिमाओं के साथ स्थापित करवाया गया। सुबह के मुख्य जजमान विजय कुमार परिवार रहा। जिससे विधिवत पूजन करवाया। दोपहर बाद श्री राम शरणम के महेश साधक ने प्रवचन किए। उन्होंने बताया कि सेवा का महत्व बताया, उन्होंने बताया कि हमें परमात्मा की ओर से दी गई हर सेवा को प्रभु की ओर से दी गई डयूटी समझते हुए निभाना चाहिए। हर शुभ कार्य परमात्मा ही करवाता है, यह शुभ कार्य लोगो को अच्छे मार्ग पर लाने के लिए किए जाते हैं। भगवान की लीला सबसे न्यारी है। मनुष्य के जीवन में सेवा का बहुत महत्व है, सेवा किस रुप में मिल जाए परमात्मा किस रुप में दे इंसान को कुछ भी नहीं पता। उन्होंने भजन मोहे लाली गुरु चरणन की.., लीला राम ने रचाई है रचाई रेहन दे.., भजन सुना कर संगत को निहाल किया। इसके बाद महिलाओं के लिए गोल गप्पे व समोसो का लंगर भी लगाया गया। देर शाम को गायक लखविंदर लक्खा ने गणपति जी की महिमा का गुणगान किया। आयोजक शंकर छिंदे, राज कुमार सौंधी, विवेक मरवाहा, संजीब गाबा पप्पी ने बताया कि 28 अगस्त को सर्वजीत मट्टू, 29 अगस्त को मुस्कान चोपड़ा व 30 अगस्त को डा.हरकेश स्नेही गणपति जी की महिमा का गुणगान करेंगे। रोजाना दोपहर 3 से 5 बजे तक विभिन्न महिला संकीर्तन मंडल द्वारा कीर्तन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!