चैत्र नवरात्र के पांचवे दिन स्नेही मंदिर में श्री दुर्गा स्तुति जी का सामुहिक पाठ-सामुहिक आरती में भक्तों न किया जीवन सार्थक-मुख्य जजमान मुकेश कुमार व राहुल शाह सम्मानित

चैत्र नवरात्र के पांचवे दिन स्नेही मंदिर में श्री दुर्गा स्तुति जी का सामुहिक पाठ-सामुहिक आरती में भक्तों न किया जीवन सार्थक-मुख्य जजमान मुकेश कुमार व राहुल शाह सम्मानित

नवांशहर 24 मार्च (हरिंदर सिंह)स्थानीय कमेटी बाजार स्थित सिद्धपीठ देवी देवालय स्नेही मंदिर में मां स्कमद के पांचवे नवरात्रे पर देर रात को प्रोग्राम जारी रहे। मंगलवार को सुबह नवदुर्गा का पूजन किया गया। दोपहर को पं. हर्षवर्धन, पं. दिनेश मिश्रा की देखरेख में हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाई गईं। शाम को दुर्गा स्तुति जी का सामूहिक पाठ किया गया । जहां विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती संपन्न हुई। सोमवार देर शाम को मुकशु कमार (जीसी टेलर), राहुल शाह परिवार मुख्य जजमान रहे। पूरे परिवार ने विशेष पूजा, हवन और लंगर का आयोजन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। महिला संकीर्तन मंडल में शामिल उत्तम राजपूत काला व राहुल शाह के साथ अन्य महिलाओं ने मां दुर्गा की स्तुति, भजन एवं संकीर्तन में भाग लेकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों के साथ संकीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर कमेटी की ओर से समुह मुकेश कुमार, शर्मा, मुरगई परिवार को सम्मानित भी किया गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए नवरात्र के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। पं. हर्ष बर्धन ने बताया कि 26 मार्च वीरवार को अष्टमी व नवमी एक ही दिन है। उस दिन इस आयोजन की पूर्ण आहूति भी होगी। मौके पर विनोद चोपड़ा, नरिंदर कुमार बिट्‌टू, हेमंत चोपड़ा, मुकेश बिट्‌टू, मनदीपक पाठक, प्रदीप खन्ना, राजन सोनी, चरनजीत काला, संजीव खन्न, राजेश भारद्वाज, सतीश मुनीम, मुकेश धम्म, विंकल चोपड़ा, श्वेत शर्मा, चेतन शर्मा, सौरव धम्म, सुरेश गौतम, सरोज खन्ना, मीना चोपड़ा, रजनी शर्मा, नंदनी जगपाल, अमिक्षा शर्मा, रानी भारद्वाज, कमलेश रानी और शांता गौतम सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!