जैन स्थानक नवांशहर में हुआ महामंत्र नवकार का जाप विश्व शांति के लिए करवाया गया महामंत्र नवकार का जाप – सुयश जी महाराज

नवांशहर 8 अप्रैल (हरिंदर सिंह)एस एस जैन सभा नवांशहर के प्रधान मुनीष जैन एवं जनरल सेक्रेटरी रतन कुमार जैन ने बताया कि आज जैन स्थानक नवांशहर में विराजमान प्रवचन प्रभाविका महासाध्वी श्री सुयश प्रभा जी महाराज एवं सेवाभावी श्री आराधना जी महाराज ठाणे दो जी के सानिध्य में महामंत्र नवकार का जाप करवाया गया! रतन कुमार जैन ने बताया कि आज 9 अप्रैल को पूरे विश्व में हर जैन मंदिर, जैन स्थानक के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी सुबह 8:00 बजे से लेकर 9:30 बजे तक महामंत्र नवकार का सामूहिक जाप हुआ! महासाध्वी श्री सुयश प्रभा जी महाराज एवं श्री आराधना जी महाराज ने बताया कि यह जाप आत्म कल्याण एवं विश्व शांति की कामना के लिए करवाया गया! उन्होंने बताया कि जैन धर्म का मूल सिद्धांत अहिंसा परमो धर्म एवं जियो और जीने दो है! इसी पर चलते हुए आज विश्व शांति के लिए यह जाप करवाया गया! महामंत्र नवकार में 14 पूर्व का ज्ञान है! महामंत्र नवकार का जाप करने से सभी धर्म के महापुरुषों को वंदन नमस्कार होता है! उन्होंने बताया कि महामंत्र नवकार का जाप करने से केवल जैन तीर्थंकरों या जैन संतों को ही वंदन नहीं होती बल्कि इस दुनिया में विराजमान सभी भगवान एवं साधु-साध्वियों को नमस्कार किया गया है! इस जाप में एस एस जैन सभा, श्री महावीर जैन युवक मंडल, श्री वर्धमान जैन सेवा संघ, प्रयास सोसायटी, जैन महिला मंडल ,श्री चंदनबाला जैन युवती मंडल के अतिरिक्त समाज के गणमान्य सद्स्य शामिल हुए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!