केसी कालेज ऑफ फार्मेसी के बी.फार्मा के पहले व तीसरे समैस्टर का नतीजा रहा शानदार

नवांशहर, 10 अप्रैल (हरिंदर सिंह)आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा केसी कालेज ऑफ फार्मेसी का नवंबर-दिसंबर 2025 का बी. फार्मा (चार साल की डिग्री) के पहले व पांचवें समैस्टर का घोषित नतीजा शानदार रहा है। कालेज प्रमुख डा. एसी राणा व अमनजोत ने बताया कि पहले समैस्टर में रमनदीप कौर ने 8.83 एसजीपीए (समैस्टर ग्रेड प्वांयट एवरेज) लेकर कालेज में पहला, राहुल शर्मा ने 8.17 एसजीपीए लेकर दूसरा तथा हीना देवी ने 8.10 एसजीपीए लेकर तीसरा स्थान पाया है। वहीं तीसरे समैस्टर में गगनप्रीत कौर ने 9.08 एसजीपीए लेकर कालेज में पहला, एलनप्रीत कौर व गुरलीन सिंह ने 9 एसजीपीए लेकर संयुक्त रुप से दूसरा तथा सुखमन कौर व दिलकीरत सिंह चीमा ने सांझे तौर पर 8.92 एसजीपीए लेकर तीसरा स्थान पाया है। इन सभी विद्यार्थियों को केसी ग्रुप के चेयरमैन प्रेम पाल गांधी, कैंपस डायरेक्टर डा. अवतार चंद राणा, फार्मेसी कालेज प्रमुख अमनजोत व स्टाफ ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!