केसी कालेज ऑफ एजुकेशन में अंर्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर पोस्टर मेकिंग में मनप्रीत कौर अव्वल- ऐसे आयोजन स्टूडैंट को मजदूरों की शहादत की याद दिलाते हैं – डा. कुलजिंदर कौर
नवांशहर, 1 मई, 26 (हरिंदर सिंह)करियाम रोड पर स्थित केसी कालेज ऑफ एजुकेशन में कालेज प्रिंसीपल डा. कुलजिंदर कौर की देखरेख में अंर्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस के पोस्टर मेकिंग मुकाबला करवाया गया, जिसमें दूसरे व चौथे समैस्टर के 15 स्टूडैंट ने भाग लिया। इस मुकाबले में मनप्रीत कौर ने पहला, मंजू बाला ने दूसरा तथा संस्कृति व जसप्रीत कौर ने संयुक्त रुप से तीसरा स्थान हासिल किया, वहीं हरदीप कौर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कालेज प्रिंसीपल डा. कुलजिंदर कौर ने बताया कि 1 मई को पूरी दुनिया में अंर्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 1 मई, 1886 को अमेरिका के शिकागो की घास मंडी में अपने कार्य समय को आठ घंटे करने की मांग को लेकर हड़ताल की थी। इस हड़ताल के दौरान शिकागों की मार्किट में एक धमाका हुआ। यह किस ने किया किसी को पता नहीं था, इसे देखते हुए पुलिस ने हड़ताल पर बैठे मजदूरों पर गोली चला दी और सात मजदूर मार दिए। इसके बाद संगठन नेताओं पर झूठे केस बनाकर उन्हें फांसी देने की अंधी क्रूरता भी की गई। भारत में मजदूर दिवस की शुरुआत लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान ने 1 मई 1923 को चेन्नई से की थी। वहीं अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर मजदूर दिवस की शुरुआत 1 मई 1886 से हुई थी। इस दिन को मजदूरों के काम के घंटों को कम करवाने के मकसद से मनाना शुरू किया गया था। बेगुनाह लोगों की याद में 1 मई को इंटरनेशनल मजदूर दिवस के तौर पर मनाया जाएगा और इस दिन सभी मजदूरों और कर्मचारियों की छुट्टी होगी। उसके बाद भारत समेत दुनिया के करीब 80 देशों में लेबर डे को नेशनल हॉलिडे के तौर पर मनाया जाने लगा। इसके बाद कालेज स्टाफ व स्टूडैंट ने शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। जजमैंट की भूमिका जतिदंर कौर व अनीता रानी ने अदा की। मौके पर सहायक प्रो. मोनिका धम्म, अमन प्रीत कौर व गोपाल कृष्ण आदि मौजूद रहे।


