श्री महावीर जैन युवक मंडल ने करवाया क्रिकेट टूर्नामेंट

श्री महावीर जैन युवक मंडल ने करवाया क्रिकेट टूर्नामेंट

नवांशहर 17 जून (हरिंदर सिंह)श्री महावीर जैन युवक मंडल नवांशहर के प्रधान पंकज जैन एवं मंत्री शुभम जैन की अगुवाई में हुए पांचवें क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत समापन जैन स्थानक में हुआ! इस अवसर पर टूर्नामेंट में अपना बहुमूल्य सहयोग देने वाले समाज सेवक शंकर दुग्गल, हरप्रीत खारा, मनोज कंडा, रजनी कंडा, कपिल किरपाल, नेम कुमार जैन, अनिल कुमार जैन, पुनीत जैन, श्रीपाल जैन, अमृतलाल जैन, सुरेंद्र जैन जैन दी हट्टी , जवाहरलाल जैन, मुनीश जैन प्रधान जैन सभा, रोहित जैन, संजीव जैन, गौरव जैन, गगन जैन, नवीन जैन, नीरज जैन को श्री महावीर जैन युवक मंडल के सदस्यों ने माला एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया! इस मौके पर युवक मंडल के प्रधान पंकज जैन एवं मंत्री शुभम जैन ने बताया कि यह चार दिवसीय टूर्नामेंट अमृतलाल जैन जी के सहयोग से टैगोर मॉडल स्कूल बेगमपुर की ग्राउंड में खेला गया! जिसमें चार टीमों सिद्धि समेशर ने प्रवीण जैन बॉबी, हरिसंज सटराईबस ने विभोर जैन, जैन वॉरियर्स ने अक्षित जैन एवं जैन ब्रदर्स की टीम ने संभव जैन की अगुवाई में मैच खेले! टूर्नामेंट के अंत में जैन वारियर्स की टीम ने सिद्धि समेशर को हराकर यह टूर्नामेंट जीता! इस कार्यक्रम में इस टूर्नामेंट की विजेता टीम एवं उपविजेता टीम को भी मेडल पहनाकर एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया! युवक मंडल के कोषाध्यक्ष चंदन जैन ने बताया कि इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज यातिश जैन, बेस्ट बैट्समैन प्रवीन जैन बॉबी एवं बेस्ट बॉलर खुशागर जैन को भी सम्मानित किया गया! इस मौके पर एस एस जैन सभा के प्रधान मुनीश जैन, महामंत्री रतन कुमार जैन कोषाध्यक्ष राकेश जैन बब्बी, शीतल जैन, चंद्र मोहन जैन, अशोक जैन, श्री महावीर जैन युवक मंडल की कैबिनेट में से प्रधान पंकज जैन, मंत्री शुभम जैन, कोषाध्यक्ष चंदन जैन, चर्चित जैन, पुनीत जैन, दीपक जैन, युवराज जैन के अतिरिक्त जैन समाज के एवं श्री महावीर जैन युवक मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!