चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन स्नेही मंदिर में भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया माता का आशीर्वाद

नवांशहर 20 मार्च (हरिंदर सिंह) स्थानीय कमेटी बाजार स्थित सिद्धपीठ मंदिर देवी देवालय स्नेही मंदिर में मां शैलपुत्री के पहले नवरात्रे पर सुबह नवदुर्गा का पूजन किया गया। दोपहर को पं. हर्षवर्धन, पं. दिनेश मिश्रा की देखरेख में हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाई गईं। शाम को दुर्गा स्तुति जी का सामूहिक पाठ किया गया । जहां विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर यजमान के रूप में हरीश सोबती जी, रचना सोबती जी, शुभम सोबती जी एवं जतिन सोबती जी सहित पूरे सोबती परिवार ने विशेष पूजा, हवन और लंगर का आयोजन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। महिला संकीर्तन मंडली द्वारा मां दुर्गा की स्तुति, भजन एवं संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों के साथ संकीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर कमेटी की ओर से समुह सोबती परिवार को सम्मानित भी किया गया। सभी ने मिलकर लंगर प्रसाद ग्रहण किया और सेवा भाव का परिचय दिया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए नवरात्र के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर नरिंदर कुमार बिट्‌टू, मुकेश बिट्‌टू, मनदीपक पाठक, हेमंत चोपड़ा, विनोद चोपड़ा, प्रदीप खन्ना, राजन सोनी, चरनजीत काला, सतीश मुनीम, मुकेश धम्म, विंकल चोपड़ा, श्वेत शर्मा, चेतन शर्मा, सौरव धम्म, सुरेश गौतम, सरोज खन्ना, मीना चोपड़ा, रजनी शर्मा, नंदनी जगपाल, अमिक्षा शर्मा, कमलेश रानी और शांता गौतम सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।फोटो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!