नवांशहर, 01 अप्रैल (हरिंदर सिंह)केसी पब्लिक स्कूल द्वारा अपने 26वें सैशन का शुभारंभ केसी ग्रुप के चेयरमैन प्रेम पाल गांधी की देखरेख में श्री जपुजी साहिब के पाठ से किया गया। सबसे पहले केसी ग्रुप के सीईओ (ग्रुप कैप्टन) अश्वनी दत्ता द्वारा गुरु नानक देव जी के चित्र के समक्ष माथा टेका गया, उनके साथ कैंपस डायरेक्टर डा. अवतार चंद राणा, एसएओ राजिंदर कुमार मूम, स्कूल प्रिंसीपल रंजना खन्ना मौजूद रहे। इसके बाद टीचर हरदीप संधू ने श्री जपुजी साहिब का पाठ किया। उन्होंने अरदास का महत्व बताते हुए कहा कि कोई भी काम करने से पहले मालिक के चरणों में अरदास बहुत जरुरी है। स्कूलो मे सुबह की प्रार्थना भी अरदास का ही हिस्सा है, जिससे स्टूडैंट में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने केसी ग्रुप के दिन प्रतिदिन तरक्की करने की अरदास की। जपुजी साहिब, श्री गुरु नानक देव जी द्वारा रचित सिख धर्म की आधारशिला और पवित्र ग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रारंभिक पाठ है। यह 38 पौड़ियों और एक मूल मंत्र से बना है, जिसका नित्य पाठ मन की शुद्धि, मानसिक शांति, आध्यात्मिक ज्ञान और ईश्वर के साथ जुड़ाव सुनिश्चित करता है। इसे प्रतिदिन पढ़ने से जीवन में संतुलन और सकारात्मकता आती है। यह पाठ आत्मा को सीधे ईश्वर से जोड़ता है और गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं के माध्यम से आत्म-साक्षात्कार कराता है। यह पाठ व्यक्ति को ‘हुकम’ (ईश्वर की रज़ा) में रहना सिखाता है, जिससे अहंकार और द्वैत भाव खत्म होता है। इसकी 25वीं पौड़ी का 11 बार पाठ करने से समृद्धि और धन की प्राप्ति में सहायक माना जाता है। इसकी 36वीं पौड़ी स्वर्ग और पृथ्वी के ज्ञान का बोध कराती है। सीईओ अश्वनी दत्ता ने बताया कि हर स्टूडैंट व स्टाफ को अपने तय लक्ष्य अनुसार ही कार्य करना चाहिए। हर स्टूडैंट को अपने गुरु की आज्ञा का पालन करना जरुरी है, क्योंकि उसने अपना भविष्य उज्जवल इन गुरुओं के आशीर्वाद से ही बनाना है। स्कूल में स्टूडैंट किताबों, डिजीटल तकनीक केसाथ खेल खेल में भी पढाई करवाई जाती है। मौके पर गुरप्रीत सिंह, हरदीप सिंह, हरविदंर कौर, राजवीर, किरण सोबती व विपन कुमार आदि के साथ स्कूल स्टाफ हाजिर रहा।


