नवांशहर, 3 अप्रैल (हरिंदर सिंह)करियाम रोड पर स्थित केसी स्कूल ऑफ मैनजमैंट एंड कंप्यूटर एपलीकेशनसं ( केसी एसएमसीए) कालेज का इंद्र कुमार गुजराल पंजाब टैक्नीकल यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीसीए (बैंचलर ऑफ कंप्यूटर एपलीकैशन) का नवंबर-दिसंबर 2025 के तीसरे व पांचवे समैस्टर का नतीजा शानदार रहा है। कालेज प्रमुख प्रो. प्रभजोत कौर व विभाग प्रमुख तनीशा ने बताया कि मानसी ने 8.78 एसजीपीए (समैस्टर ग्रेड प्वांयट एवरेज) लेकर कालेज में पहला, मुस्कान ने 8.74 एसजीपीए लेकर दूसरा स्थान तथा रीमा जस्सल ने 8.30 एसजीपीए लेकर तीसरा स्थान पाया है। इसी तरह से पांचवे समैस्टर में जसनूर ने 8.17 एसजीपीए लेकर कालेज में पहला, दिनेश ने 7.87 एसजीपीए लेकर कालेज में दूसरा तथा मलिका ने 7.52 एसजीपीए लेकर कालेज में तीसरा स्थान पाया है। केसी ग्रुप के चेयरमैन प्रेमपाल गांधी, कैंपस डायरेक्टर डा. अवतार चंद राणा, प्रो प्रभजोत कौर, तनीशा ने इन मेधावियों को हार्दिक बधाई दी है।

