प्रकाश माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का कक्षा 8वीं का परिणाम रहा शत प्रतिशत- कल्पना ने प्रथम, अलीजा ने द्वितीय जबकि रिया ने तृतीय स्थान किया प्राप्त

नवांशहर 13 अप्रैल (हरिंदर सिंह) स्थानीय राहों रोड स्थित प्रकाश माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा कक्षा 8वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे स्कूल प्रबंधन, अध्यापक वर्ग और अभिभावकों में खुशी की लहर है।परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। जिसमें कल्पना ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अलीज़ा कुमारी ने 94 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय, जबकि रिया ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल मैडम तेजिंदर कौर ने सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर सुखराज सिंह कैड़ी ने भी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।इस दौरान स्टाफ सदस्य गीता देवी, कमलजीत, पलवी नवजोत कौर, रमनप्रीत कौर और हरप्रीत कौर भी मौजूद रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में स्कूल प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!