धरती दिवस पर केसी स्कूल में बच्चों ने लगाए पौधे-पर्यावरण बचाने का दिया संदेश- अगर बच्चों को आज जागरुक करेंगे तभी वह पर्यावरण प्रेमी बन कर धरती बचाएंगे- अश्वनी

धरती दिवस पर केसी स्कूल में बच्चों ने लगाए पौधे-पर्यावरण बचाने का दिया संदेश- अगर बच्चों को आज जागरुक करेंगे तभी वह पर्यावरण प्रेमी बन कर धरती बचाएंगे- अश्वनी

दत्तानवांशहर, 22 अप्रैल, (हरिंदर सिंह)करियाम रोड पर स्थित केसी पब्लिक स्कूल में विश्व धरती दिवस पर स्कूल में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कर स्कूल के सभी स्टूडैंट ने पर्यावरण को बचाने तथा धरती को सुंदर रखने का संदेश दिया। ग्रुप के सीईओ (ग्रुप कैप्टन) अश्वनी दत्ता व स्कूल प्रिंसीपल रंजना खन्ना की देखरेख में स्कूल में बच्चे हरे रंग का खाना व हरे रंग के कपडे पहन कर पहुंचे। स्कूल में बनाए गए सभी हाऊस एमराल्ड, रूबी, टोपाज, सैफायर हाउस के करीब 250 से ज्यादा बच्चों ने करीब 50 विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए तथा उनको बचा कर धरती को सुंदर रखने का प्रण लिया। वहीं स्कूल में ही बच्चों ने रैली निकाल कर कचरा न फैलाने के लिए प्रेरित किया। अश्वनी दत्ता ने बताया कि विश्व धरती दिवस जीवन संपदा को बचाने तथा पर्यावरण को ठीक रखने के बारे में जागरुक करता है। बढती जनसंख्या ने प्राकृतिक संसाधनों पर अनावश्यक बोझ डाला है, संसाधनों के सही इस्तेमाल के लिए पृथ्वी दिवस जैसे कार्यक्रमों का महत्व बढ गया है। अगर बच्चों को आज जागरुक करेंगे तभी वह आगे चल कर यह पर्यावरण प्रेमी बन कर धरती को बचाएंगे। हैड मास्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि लॉकडाउन में के चलते धरती का कंपन 30 से 50 प्रतिशत तक कम हुआ। ओजोन परत में सुधार, प्रदूषण और नदियों के सतर पर व्यापक सुधार होने से धरता को बहुत लाभ हुआ। हाउस प्रमुख राजवीर कौर, हरदीप संधू, हीना खन्ना, मोनिका शर्मा ने बताया कि बच्चों ने पौधे लगा कर पेड लगाओ धरती बचाओ का संदेश दिया, यही संदेश कल को हमारे पर्यावरण को बचाने में सहायक बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!