प्रमुख समाज सेवक बाबा नौबत राय जी की 12 वीं पुण्यतिथि बड़ी श्रद्धा से मनाई गई/पुण्यतिथि के उपलक्ष में राजा अस्पताल में सालभर दो बेड रिजर्व रखे जाएंगे – जिन पर जरूरतमंद मरीजों का इलाज किया जाएगा

प्रमुख समाज सेवक बाबा नौबत राय जी की 12 वीं पुण्यतिथि बड़ी श्रद्धा से मनाई गई।पुण्यतिथि के उपलक्ष में राजा अस्पताल में सालभर दो बेड रिजर्व रखे जाएंगे! जिन पर जरूरतमंद मरीजों का इलाज किया जाएगा

नवांशहर 02 जून (हरिंदर सिंह)इस क्षेत्र के प्रमुख समाज सेवक स्वर्गीय बाबा नौबत राय जी की 12 वीं पुण्यतिथि दोआबा सेवा समिति के प्रधान डॉ.जसविंदर सिंह एवं जनरल सेक्रेटरी रतन कुमार जैन की अगुवाई में बड़ी ही सादगी एवं श्रद्धा से मनाई गई। आज राजा हस्पताल के मीटिंग हाल में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने बाबा नौबत राय जी की फोटो पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में दोआबा सेवा समिति के प्रधान डॉ.जसविंदर सिंह, जनरल सेक्रेटरी रतन कुमार जैन, प्रवेश कुमार, कमल कुमार अनेजा, मास्टर हुसन लाल, अशोक शर्मा रिटायर्ड बैंक मैनेजर, गुरदीप सिंह हाफिजाबादी एवं गुरमीत राम ने बाबा नौबत राय जी द्वारा इस क्षेत्र में किए गए सेवा कार्यों एवं दोआबा सेवा समिति को दिए गए मार्गदर्शन को याद करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके बाबा नौबत राय जी द्वारा चलाए गए सेवा कार्यों को निरंतर सफलतापूर्वक चलाए जाने का फैसला किया गया।इस अवसर पर दोआबा सेवा समिति के प्रधान डॉक्टर जसविंदर सिंह ने कहा कि बाबा नौबत राय जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष में डॉक्टर काबल सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से राजा अस्पताल में दो बेड रिजर्व रखे जाएंगे! जिन पर बहुत ही जरूरतमंद मरीज का इलाज बहुत ही कम रेट पर होगा! इस मौके पर सभी सदस्यों की ओर से यह खेद भी प्रकट किया गया कि बाबा नौबत राय जी ने अपने जीवन के 65 साल इस क्षेत्र के लोगों की सेवा में लगा दिए। परंतु उनके स्वर्गवास होने के 12 वर्ष बाद भी उनकी कोई यादगार नहीं बन सकी। इस मौके पर समाजसेवी रतन कुमार जैन ने कहा कि बाबा नौबत राय जी ने सेवा के क्षेत्र में जो योगदान दिया है उसको कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कहां की बाबा नौबत राय जी की यादगार जरूर बननी चाहिए! इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे! ताकि उनको देखकर आजकल कीे नौजवान पीढ़ी को भी समाज सेवा करने की प्रेरणा मिल सके। अंत में सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर बाबा जी को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!