नशा परिवार एवं समाज दोनों को करता है बरबाद ::रतन कुमार जैन
नवांशहर 15 जून (हरिंदर सिंह) रेडक्रॉस नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र रेलवे रोड नवांशहर में आषाढ़ की सक्रांति का पावन दिवस बड़ी श्रद्धा से मनाया गया! इस मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नवांशहर के हेड ग्रंथी भाई मनजीत सिंह जी ने बारह माह का पाठ किया एवं अरदास की ! केंद्र में दाखिल मरीजों को वाहेगुरु का आसरा लेकर नशा छोड़ने की अपील की! इस मौके पर दोआबा सेवा समिति के जनरल सेक्रेटरी रतन कुमार जैन ने केंद्र में दाखिल लड़कों को नशा छोड़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि नशा एक बहुत बुरी आदत है !नशा करने वाला व्यक्ति स्वयं तो बर्बाद होता ही है! परंतु अपने साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज को भी नुकसान पहुंचाता है! इस मौके पर चमन सिंह प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने सभी मरीजों को केंद्र से छुट्टी मिलने के बाद बुरी संगत से बचने की अपील की! एवं नशा छोड़ने के लिए अपने मन में दृढ़ निश्चय करने की अपील की! इस मौके पर स. चमन सिंह ने बताया कि इस केंद्र में दाखिल मरीजों को नशा छुड़वाने का प्रयास किया जाता है! एवं मरीजों को खाना एवं दवाई का प्रबंध केंद्र की ओर से किया जाता है ! उन्होंने बताया कि अब तक इस केंद्र से इलाज करवा कर सैकड़ों लड़के नशा छोड़कर अच्छा जीवन व्यतीत कर रहे हैं! समाज सेवक सुभाष अरोड़ा जी ने अपने अंदाज में नशा पीड़ितों को समझाने का प्रयास किया! इस मौके पर मनजीत सिंह, दिनेश कुमार, विजय कुमार, कमलजीत कौर, कमला रानी एवं मरीज उपस्थित थे!


