सर्व पितर श्राद्ध एवं तर्पण प्रोग्राम 21 सितंबर रविवार को

नवांशहर 18 सितंबर (हरिंदर सिंह) सर्व पितर श्राद्ध एवं तर्पण प्रोग्राम 21 सितंबर रविवार को स्थानीय राहों रोड पर स्थित खारा कलोनी के वंश वृद्धि (निर्माणधीन) मंदिर में सुबह 9 से 12 बजे तक करवाया जा रहा है। इस सबंध में रेलवे रोड में आयोजित मीटिंग में आयोजक अश्वनी शर्मा व डा. एसके सूदन ने बताया कि यह सामूहिक पितर पूजा कर्म कांडी, पं.ज्योति आचार्य डा. मनीश वासुदेव द्वारा वैदिक एवं पौराणिक विधि से करवाई जाएगी। तर्पण सामग्री आयोजकों द्वारा दी जाएगी। ब्रह्मभोज दोपहर 12 बजे होगा। जो व्यक्ति अपने पूर्वजों के लिए तर्पण करना चाहता है वह अपने माता के वंश एवं पिता के वंश के सभी मृतक व्यक्तियों के नाम और गोत्र लेकर आए। इस कार्य के लिए सभी यजमान सफेद वस्त्र धारण करके सफेद परना लेकर सही समय पर पहुंचे। उस दिन पितृ पक्ष की अमावास्या है, इस दिन सर्व प्रकार के पितरों के लिए किया गया तर्पण और उनके निमित दिया हुआ भोजन शास्त्रों के अनुसार अत्यंत पुण्य दायक एवं सब प्रकार की इच्छाओ की पूर्ति का सबसे सरल साधन है। मौके पर संजीव सूरी, अश्विनी गुप्ता, नवीन गौतम, डा. रवीश दत्ता स्नेही, पं. धनंजय वाली, साजन अरोडा इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!