के सी होटल मैनजमैंट के स्टूडैंट ने केक सेल्स से सीखी सेल्स व मार्किटिंग तकनीक- केक बनाने व बेचने की कला भी स्टूडैंट का भविष्य करती है उज्जवल-डा. बलजीत कौर

नवांशहर, 7 फरवरी (हरिंदर सिंह)करियाम रोड पर स्थित केसी होटल मैनजमैंट कालेज के स्टूडैंट ने पिछले दिसंबर में क्रिसमिस सेलिब्रेशन की शुरुआत करते हुए केक बनाना सीखा था। उस केक को बेच कर स्टूडैंट को सेल्स व मार्किटिंग की कला भी सिखाई गई। प्रोग्राम आग्रेनाइजर सहायक प्रो. मनप्रीत कौर व सहयोगी प्रो. अभिषक ठाकुर ने बताया कि पिछले दिनों केक मिक्चर को एक जार में बंद कर रखा था, आज उसी रंगीन चैरी, खजूर, खुमानी, आंवले, किशमिश, विभिन्न प्रकार के ड्राई फ्रूटस के साथ बैरीस, फिगस, ग्लेस चैरिज, बादाम फ्लैक्स, अखरोट, बादाम , काजू भारतीय व विदेशी वाइन, रम, वोदका, वीयर, विस्की, फ्रूट व जूस से करीब 20 किलोग्राम के केक मिक्चर से ही विभिन्न प्रकार के केक तैयार किए है। विद्यार्थियों व शैफ द्वारा प्लम केक तैयार कर उसको 200, 500 ग्राम के कमक बना कर 75 व 200 रुपए में बेच कर मुनाफा कमाने का तरीका सिखाया गया है । प्रिंसीपल डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि केक बनाने की कला व इनको बेचने का हुनर हर स्टूडैंट को सिखाना बहुत जरुरी है। अगर भविष्य में उनके स्टूडैंट किसी भी इंडियन व विदेशी होटल में जॉब करे, अपनी बैकरी खोले तो उनको अपने उज्जवल भविष्य के लिए केक बनाना तथा उसको बेचना आना बहुत जरुरी है। आजकल हर खुशी के पल केक के साथ ही सांझे किए जाते हैं। मौके पर कैंपस डायरेक्टर डा. अवतार चंद राणा, शैफ विकास कुमार, इंजि. आरके मूम, तनीशा, मनदीप व अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!