चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन स्नेही मंदिर में भव्य आयोजन

नवांशहर 22 मार्च ( हरिंदर सिंह) स्थानीय कमेटी बाजार स्थित सिद्धपीठ मंदिर देवी देवालय स्नेही मंदिर में मां चंद्रघंटा के तीसरे नवरात्रे पर सुबह नवदुर्गा का पूजन किया गया। दोपहर को पं. हर्षवर्धन, पं. दिनेश मिश्रा की देखरेख में हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाई गईं। शाम को दुर्गा स्तुति जी का सामूहिक पाठ किया गया । जहां विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर यजमान के रूप में सूरज सादड़ा सहित पूरे परिवार ने विशेष पूजा, हवन और लंगर का आयोजन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। महिला संकीर्तन मंडली द्वारा मां दुर्गा की स्तुति, भजन एवं संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों के साथ संकीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर कमेटी की ओर से समुह सरीन परिवार को सम्मानित भी किया गया। सभी ने मिलकर लंगर प्रसाद ग्रहण किया और सेवा भाव का परिचय दिया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए नवरात्र के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। मां चंद्रघंटा के नवरात्र के उपलक्ष्य में रामपाल शर्मा, सरोज शर्मा, तलाश शर्मा, पवनदीप कौर, अविर शर्मा, अवान शर्मा कनाडा वाले, अश्वनी पाठक, शिवानी, राजदीपक शर्मा क्ष, मोनिका शर्मा, मनदीपक पाठक, रजनी शर्मा, आशुतोष, मन्नत, पीहू, दिवांश, तनिक्षा जी ने मंदिर में 84 घंटियां दान की गई।इस मौके पर नरिंदर कुमार बिट्‌टू, हेमंत चोपड़ा, मुकेश बिट्‌टू, मनदीपक पाठक, विनोद चोपड़ा, प्रदीप खन्ना, राजन सोनी, चरनजीत काला, संजीव खन्न, राजेश भारद्वाज, सतीश मुनीम, मुकेश धम्म, विंकल चोपड़ा, श्वेत शर्मा, चेतन शर्मा, सौरव धम्म, सुरेश गौतम, सरोज खन्ना, मीना चोपड़ा, रजनी शर्मा, नंदनी जगपाल, अमिक्षा शर्मा, रानी भारद्वाज, कमलेश रानी और शांता गौतम सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!