सिद्धिदात्री के नौंवे नवरात्रे पर स्नेही मंदिर में पूर्णाहुति से संपन्न हुआ चेत्र नवरात्रे महोत्सव-श्री दुर्गा स्तुति, सप्तशति, दुर्गा चालीसा व श्री राम चरित मानस के पाठ के भोग के साथ हुआ कंजक पूजन

नवांशहर 26 मार्च ( हरिंदर सिंह) स्थानीय कमेटी बाजार स्थित स्नेही मंदिर में जारी नवरात्रे वीरवार को सिद्धिदात्री के नौंवे नवरात्र के पूजन के साथ ही संपन्न हो गए। वीरवार को सुबह सबसे पहले हवन यज्ञ करवाया गया। जिसमें मुख्य यजमान प्रदीप खन्ना व सरोज खन्ना सहित सभी भक्तों द्वारा पूर्ण आहुतियां डाली गई। इसके बाद श्री रामायण के पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद आरती की गई तथा बाद में कंजक पूजन किया गया। कंजक पूजन के उपरांत भंडारा लगाया गया। बुधवार देर रात को श्री दुर्गा स्तुति जी का सामूहिक पाठ किया गया। जिसमें भारी संख्या में मां भक्त शामिल हुए। इसके बाद पं. हर्षबर्धन व पं. दिनेश मिश्रा के देखरेख में मुख्य यजमान नीशा, संजीव कश्यप, रेखा व आदित्या के समस्त परिवार ने विशेष पूजा, हवन और लंगर का आयोजन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। महिला संकीर्तन मंडली द्वारा मां दुर्गा की स्तुति, भजन एवं संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों के साथ संकीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर कमेटी की ओर से समुह परिवार को सम्मानित भी किया गया। सभी ने मिलकर लंगर प्रसाद ग्रहण किया और सेवा भाव का परिचय दिया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए नवरात्र के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर हेमंत चोपड़ा, मुकेश बिट्‌टू, मनदीपक पाठक, विनोद चोपड़ा, प्रदीप खन्ना, राजन सोनी, चरनजीत काला, संजीव खन्ना, राजेश भारद्वाज, सतीश मुनीम, मुकेश धम्म, विंकल चोपड़ा, श्वेत शर्मा, चेतन शर्मा, सौरव धम्म, रिक्की लडोइया, सरोज खन्ना, मीना चोपड़ा, रजनी शर्मा, नंदनी जगपाल, अमिक्षा शर्मा, सुमन, नीशा, रानी भारद्वाज, पिंकी धम्म, कमलेश रानी सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!