मैनजमैंट कालेज के वीकॉम विभाग के पहले समैस्टर का नतीजा रहा शानदार
नवांशहर, 5 अप्रैल, (हरिंदर सिंह)करियाम रोड पर स्थित केसी स्कूल ऑफ मैनजमैंट एंड कंप्यूटर एपलीकेशनसं ( केसी एसएमसीए) कालेज का इंद्र कुमार गुजराल पंजाब टैक्नीकल यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीकॉम आनर (बैंचलर ऑफ कामर्स) के पहले समैस्टर का नवंबर-दिसंबर 2025 का नतीजा शानदार रहा है। कालेज प्रमुख प्रो. प्रभजोत कौर व विभाग प्रमुख वर्षा शर्मा ने बताया कि बीकॉम के पहले समैस्टर में सारिका घई ने 9.08 एसजीपीए(समैस्टर ग्रेड प्वांयट) लेकर कालेज में पहला, गुरिंदर कौर ने 8.64 एसजीपीए लेकर कालेज में दूसरा स्थान पाया है। केसी ग्रुप के चेयरमैन प्रेमपाल गांधी, कैंपस डायरेक्टर डा. अवतार चंद राणा, प्रो प्रभजोत कौर, वर्षा शर्मा व जसदीप कौर ने इन मेधावियों को हार्दिक बधाई दी है।

